ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमत्स्य जीवियों को अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष

मत्स्य जीवियों को अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष

मुरौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की पहली आमसभा गुरुवार को बैगन चौक मीरापुर में आयोजित की...

मत्स्य जीवियों को अधिकार के लिए करना होगा संघर्ष
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 29 Mar 2018 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की पहली आमसभा गुरुवार को बैगन चौक मीरापुर में आयोजित की गई। इसमें समिति की प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने कहा कि मछुआरों और समिति के सदस्य और वोटरों को जागरूक और संगठित होकर अपने अधिकार के प्रति संघर्ष करना होगा। अगर आप सबका साथ मिलेगा तो अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने सदस्यों को बताया कि सरकारी स्तर पर मछुआरों को मिलने वाली प्रधानमंत्री सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतगर्त सभी लोगों का बीमा नि:शुल्क कराया जा रहा है। आमसभा में समिति के सचिव नवीन सहनी की सदस्यता निष्कासित करने का प्रस्ताव लाया गया। इसका अनुमोदन शांति देवी और अहिल्या देवी ने किया। मौके पर समरिया देवी, रामजी सहनी, सीताराम सहनी, जितेन्द्र सहनी, महेन्द्र सहनी, शिवजी सहनी, ब्रह्मदेव सहनी, मंगर सहनी भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें