ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमड़वन में मत्स्यपालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण

मड़वन में मत्स्यपालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण

प्रखंड के करजा में मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सचिव शिवजी सहनी की अध्यक्षता में शनिवार को शिविर लगा। इसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. टुनटुन सिंह ने मत्स्य पालकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, किसान...

मड़वन में मत्स्यपालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 11 Jul 2020 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के करजा में मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सचिव शिवजी सहनी की अध्यक्षता में शनिवार को शिविर लगा। इसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. टुनटुन सिंह ने मत्स्य पालकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालकों के पंजीकरण आदि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान दर्जनों मत्स्य पालकों ने अपना पंजीकरण कराया। साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक मत्स्य पालकों का केसीसी किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मत्स्य पालकों से इन योजनाओं के लाभ के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी। उन्हें इसका लाभ लेने को प्रेरित किया। मौके पर धर्मनाथ सहनी, रंजीत सहनी, मुसाफिर सहनी, ममता देवी, इंदु देवी, सुमरिया देवी, झरोखा देवी, राजाराम साहनी, दशरथ सहनी, रामशरण सहनी, लालबाबू साहनी, सरवन सहनी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें