ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरअहियापुर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस बेखबर

अहियापुर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस बेखबर

अहियापुर थाने के सहबाजपुर स्थित अंबेदकर कॉलोनी में शनिवार की रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। इसमें से एक गोली खिड़की व दो गोली गेट पर लगी। हालांकि, कोई हताहत...

1/ 2अहियापुर थाने के सहबाजपुर स्थित अंबेदकर कॉलोनी में शनिवार की रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। इसमें से एक गोली खिड़की व दो गोली गेट पर लगी। हालांकि, कोई हताहत...
अहियापुर थाने के सहबाजपुर स्थित अंबेदकर कॉलोनी में शनिवार की रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। इसमें से एक गोली खिड़की व दो गोली गेट पर लगी। हालांकि, कोई हताहत...
2/ 2अहियापुर थाने के सहबाजपुर स्थित अंबेदकर कॉलोनी में शनिवार की रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। इसमें से एक गोली खिड़की व दो गोली गेट पर लगी। हालांकि, कोई हताहत...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 01 Nov 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

अहियापुर थाने के सहबाजपुर स्थित अंबेदकर कॉलोनी में शनिवार की रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलाई। इसमें से एक गोली खिड़की व दो गोली गेट पर लगी। हालांकि, कोई हताहत नहीं है। वर्तमान में गृहस्वामी अपने बीमार पिता का इलाज पटना में करा रहे हैं। घर पर उनकी पत्नी व दो बच्चे रह रहे हैं। मौके से एक खोखा मिला है। खिड़की व गेट पर फायरिंग के निशान मिले हैं। इधर, अहियापुर पुलिस इस घटना से बेखबर रही।

थानेदार दिनेश कुमार ने इस तरह की घटना होने से अनभिज्ञता जतायी है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। किसी ने थाने में शिकायत भी नहीं की है। इधर, इस घटना से मोहल्लेवासी दहशत में हैं। मोहल्लेवासियों ने जानकारी दी कि घटना के वक्त शिक्षक घर के दोनों बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे घर पर फायरिंग की गई। अंबेदकर कॉलोनी में लगभग 14 वर्षों से उक्त घर है। गृहस्वामी के पटना से लौटने पर पुलिस को आवेदन दिया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें