‘अग्नि व जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण’
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
कांटी में एनटीपीसी की सीआईएसएफ इकाई में मंगलवार को फायर सेफ्टी सप्ताह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुंबई पोर्ट अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सुआर ने अग्नि और जल के महत्व पर प्रकाश डाला। सीआईएसएफ की अग्नि इकाई पूरे सप्ताह आग से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाएगी।

कांटी। एनटीपीसी की सीआईएसएफ इकाई में मंगलवार को फायर सेफ्टी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुंबई पोर्ट अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सुआर ने कहा कि अग्नि व जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। सहायक कमांडेंट महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ की अग्नि इकाई पूरे सप्ताह लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक करेगी।
ये भी पढ़ें:अग्नि उपयोगी बेकाबू तो विनाशकारी-अजय कटियार
ये भी पढ़ें:आगजनी की घटनाओं को रोकने का किया जागरुक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


