अस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांच

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जिला अग्निशमन विभाग ने बड़े अस्पतालों और होटलों की अग्नि सुरक्षा की जांच की। जूरन छपरा और माड़ीपुर में जांच के दौरान अधिकांश सुरक्षा उपकरण सही पाए गए, लेकिन एक होटल में सुरक्षा उपाय अधूरे मिले। 15 दिनों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांच

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जिला अग्निशमन विभाग बड़े संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की जांच कर रहा है। इस क्रम में रविवार को जिला अग्निशमन अधिकारी अमीर इसरार अहमद के नेतृत्व में जूरन छपरा और माड़ीपुर स्थित दो बड़े अस्पतालों और दो होटलों की जांच की गई। टीम ने प्रत्येक तल्ले पर जाकर अग्निशमन यंत्रों, आईसीयू और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।जांच के दौरान जूरन छपरा स्थित दो हॉस्पिटल और माड़ीपुर के एक होटल के कागजात व सुरक्षा उपकरण दुरुस्त पाए गए। वहीं, माड़ीपुर स्थित एक होटल में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी मिले।

अधिकारियों के मुताबिक, होटल में स्टेटिक टैंक, स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर जैसी जरूरी अग्नि सुरक्षा नदारद थीं। अग्निशमन विभाग ने 15 दिनों का समय देते हुए इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur Newsअस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांच