निजी स्कूलों व कोचिंग में अग्नि समेत अन्य सुरक्षा का होगा ऑडिट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में चार हजार से अधिक निजी स्कूलों और कोचिंग में अग्नि सुरक्षा का ऑडिट होगा। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के भवनों का नक्शा पास है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। यह कदम हाल ही में एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद उठाया गया है।

निजी स्कूलों व कोचिंग में अग्नि समेत अन्य सुरक्षा का होगा ऑडिट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत प्रमंडल के छह जिलों के चार हजार से अधिक निजी स्कूलों-कोचिंग में अग्नि से समेत अन्य सुरक्षा का ऑडिट होगा। प्रसाद अस्पताल में हुई घटना का हवाला देते हुए आयुक्त ने यह निर्देश दिया है।

स्कूलों में प्रवेश और निकासी द्वार

कितने निजी स्कूलों में प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार हैं, इसपर आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने सभी डीईओ से रिपोर्ट मांगी है। आयुक्त ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। जिले में 1200 से अधिक निजी स्कूल व कोचिंग हैं, जिनमें यह ऑडिट कराया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि निजी अस्पताल में आग लगने के कारण कई मरीजों की मृत्यु हो गई। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में नहीं हो, इसके लिए यह निर्देश दिया गया है।

स्कूल भवन का नक्शा की जांच

आयुक्त ने कहा है कि यह भी जांच करानी है कि सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के भवनों का सक्षम प्राधिकारी से नक्शा पास है या नहीं। अगर पास है तो नक्शे के अनुरूप भवन बना है या नहीं। स्कूल सक्षम बोर्ड से मान्यता प्राप्त है या नहीं, यह भी जांच की जाएगी। इन सबकी रिपोर्ट 15 जून तक देनाी है।

तंग गलियों में चल रहे स्कूल

जिले में कई निजी स्कूल और कोचिंग तंग गलियों में चल रहे हैं। इन स्कूलों में प्रवेश और निकासी का द्वार भी एक ही है। कोचिंग संस्थानों का हाल यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन के ही आवासीय कोचिंग तक धड़ल्ले से चल रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

मुजफ्फरपुर में कितने निजी स्कूलों का ऑडिट होगा?
मुजफ्फरपुर समेत प्रमंडल के छह जिलों के चार हजार से अधिक निजी स्कूलों और कोचिंग का ऑडिट होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।