आग लगने से सात घर जलकर राख

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

साहेबगंज के अहियापुर पंचायत के भतहंडी गांव में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें सात घर जलकर राख हो गए। आग से लगभग तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। स्थानीय अग्निशमन टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से प्रभावित लोगों ने थाना में आवेदन दिया है।

आग लगने से सात घर जलकर राख

साहेबगंज। अहियापुर पंचायत के भतहंडी गांव में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें सात घर जलकर राख हो गए। आग से करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान है। नईमुद्दीन के घर से भड़की आग ने इम्तियाज आलम, इश्तेयाक आलम, मो. सरफुद्दीन, शमशाद हुसैन, अकबर हुसैन, जाहिद हुसैन के घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों ने थाना में आवेदन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।