दो घर सहित तीन लाख की संपत्ति राख
Apr 06, 2026 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सकरा के सहदुल्लापुर गांव में रविवार रात आग लगने से दो घर और तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित चिंता देवी और पिंकी देवी पूजा देखने गई थीं। जब वह घर लौटीं, तब तक सारा सामान जल चुका था। अग्निशमन टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

सकरा। चंदनपट्टी पंचायत के सहदुल्लापुर गांव में रविवार देर रात आग लगने से दो घर सहित तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित चिंता देवी और पिंकी देवी ने बताया कि भुइया बाबा की पूजा देखने गई थी। जब तक घर पहुंची, सारा सामान जल गया। अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


