सरैया में आग से सात घर सहित लाखों की संपत्ति जली
सरैया के हरपुर बेनी गांव में मंगलवार को आग लगने से सात घर और लाखों की संपत्ति जल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण सफल नहीं हो सके। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई लोगों की संपत्ति जल चुकी थी। राहत कार्य जारी है।

सरैया, हिसं। प्रखंड के हरपुर बेनी गांव में मंगलवार को अचानक लगी आग से सात घर समेत लाखों की संपत्ति जल गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसपर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन हवा तेज रहने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवर, पैसा सहित लाखों की संपत्ति जलकर रख हो गई।स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पति प्रमोद सिंह ने बताया कि अगलगी में पूनम देवी, सीतवा देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी एवं कुशमी देवी के घर जल गए।
स्थानीय स्तर पर अग्निपीड़ितों के लिए राहत व बचाव कार्य चल रहा है। उधर, पोखरैरा स्थित मनसा बाबा मंदिर के पीछे स्थित दीपक कुमार के सैलून में सोमवार रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रहे हैं। वहीं, नरगी जीवनाथ पंचायत के धनुपरा कलानी में मंगलवार दोपहर गाछी में आग लग गई। देखते ही देखते दर्जनों एकड़ की गाछी में उग आए जंगल-झाड़ जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


