रसोइ गैस के रिवास से लगी आग, मां बेटा जख्मी
सकरा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सकरा गांव में सोमवार को रसोइ गैस सिलेंडर लीक करने से एक घर में आग लग गई। इसमें मां बेटा गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गए। जख्मी हरिश्चंद्र पासवान की 30 वर्षीया पत्नी रानी...
सकरा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सकरा गांव में सोमवार को रसोइ गैस सिलेंडर लीक करने से एक घर में आग लग गई। इसमें मां बेटा गंभीर रूप से झुलसकर जख्मी हो गए। जख्मी हरिश्चंद्र पासवान की 30 वर्षीया पत्नी रानी देवी व उनका तीन वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को परिजनों ने सकरा अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रानी देवी घर में खाना बना रही थी। तभी रसोइ गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा। लोग कुछ समझ पाते तबतक पाइप में आग पकड़ लिया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की पुष्टि मुखिया सतीश कुमार ने की है।