मिठनपुरा में एटीएम कक्ष में लगी आग

Apr 05, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में एसबीआई के एटीएम कक्ष में रविवार को शॉट सर्किट से आग लग गई। आग ने कक्ष की सिलिंग और एसी को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और एटीएम की कैश मशीन को बचा लिया। आग की वजह एसी की वायरिंग में शॉट सर्किट बताई गई।

मिठनपुरा में एटीएम कक्ष में लगी आग

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा में ऑडिटोरियम के सामने एसबीआई के एटीएम कक्ष में रविवार की दोपहर शॉट सर्किट से आग लग गई। हवा के कारण आग तुरंत ही कक्ष की सिलिंग और एसी आदि में पकड़ ली। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एटीएम की कैश मशीन जलने से बच गई। बताया गया कि एसी की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी थी। एटीएम का गार्ड शुरू में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली वायर में आग लगी होने के कारण उसने रिस्क नहीं उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।