Muzaffarpur News: पारू : मिठाई दुकान में लगी आग
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मंगुरहिया चौक में एक मिठाई की दुकान में आग लग गई, जिससे लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकानदार पवन कुमार भगत ने शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि दुकानदारों ने आग लगने की सूचना दी। घटनास्थल से पेट्रोल का गैलन बरामद हुआ है, जिससे जानबूझकर आग लगने की आशंका जताई गई है।

Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगुरहिया चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। इसमें करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस संबंध में टड़वा मझौलिया निवासी दुकानदार पवन कुमार भगत ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पवन ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 10:40 बजे आसपास के दुकानदारों ने आग लगने की सूचना दी। घटनास्थल से पेट्रोल का एक गैलन बरामद हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने जान बूझकर पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी है।


