एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लगी आग
मुजफ्फरपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार की शाम आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिससे धुआं पांचवीं मंजिल तक पहुंच गया। मरीज के परिजनों के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार की शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग पहली मंजिल पर इंचार्ज नर्स के कार्यालय से सटे शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। देखते-देखते धुआं पांचवीं मंजिल पर स्थित न्यूरो की आईसीयू तक पहुंच गया। धुआं देखकर मरीज के परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तब अस्पताल के कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी。
आग लगने का कारण
बताया गया कि शाम करीब चार बजे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पांचवीं मंजिल तक धुआं पहुंचा तो मरीज के परिजन और आईसीयू में मौजूद कर्मियों को कुछ जलने की बदबू आई। इसपर परिजन व कर्मी शोर मचाने लगे। इसपर कुछ लोग भागकर बाहर निकले तो पहले मंजिल के एक कमरे की खिड़की में लगे एग्जॉस्ट फैन में आग लगी थी। परिजनों का शोर सुनकर अस्पतालकर्मी मौके पर पहुंचे। पहली मंजिल के कमरे को खोलने का प्रयास किया तो ताला बंद था। चाबी नर्स इंचार्ज के पास थी। उसे कॉल की गई, लेकिन चाबी नहीं आई। इसपर कर्मचारी खिड़की के छज्जे पर चढकर आग तक पहुंचे और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया।
अग्निशामक टीम की भूमिका
इधर, एसडीपीओ टू विनिता सिन्हा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की तीव्रता काफी कम थी। कर्मचारियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


