मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में लगी आग, बम की तरह फटी बैट्रियां

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में मोबाइल कंपनी के टावर के कंट्रोल रूम में आग लग गई। लिथियम बैट्री के फटने से अफरातफरी मच गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकी। छोटे दमकल गाड़ियों ने अंततः आग पर काबू पाया।

मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में लगी आग, बम की तरह फटी बैट्रियां

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा के मिस्कॉट मोहल्ला के रज्जू साह लेन में रंजन सिंह के मकान की छत पर मोबाइल कंपनी के टावर के कंट्रोल रूम में शॉट सर्किट से गुरुवार सुबह आग लग गई। इसके बाद कंट्रोल रूम में रखी लिथियम बैट्री बम की तरह ब्लास्ट करने लगी। तेज आवाज के साथ आग की लपटों के कारण मिस्कॉट मोहल्ला में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पड़ोस के घरों में भी आग फैलने की आशंका से लोग खौफ में रहे।

आग बुझाने की कोशिश

सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पतली गली व तारों के जाल के कारण दमकल की बड़ी गाड़ी मुख्य सड़क से अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी मंगाई गई। लेकिन, छोटी गाड़ी का पाइप छत पर लगी आग तक नहीं पहुंच सका। दूसरे छत पर जाकर ऊपर की ओर पानी फेंका गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग दहशत में रहे।

घटना का विवरण

बताया गया कि रंजन सिंह की छत पर मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। इसी छत पर उसका कंट्रोल रूम भी बना था। कंट्रोल पैनल कई लिथियम बैट्री से संचालित होते हैं। रंजन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे के बाद घर की छत पर तेज धमका हुआ। पूरी बिल्डिंग हिल गई। बाहर आकर देखा कि छत पर बने कंट्रोल रूम से धूंए उठ रहा है। धमाके के बाद आग की लपटें तेज हो गईं। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

अग्निशमन विभाग की प्रतिक्रिया

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने बताया कि इलाके की गली काफी पतली और तारों के जाल के कारण बड़ी दमकल गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसलिए दो छोटी दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कहा कि रिहायशी इलाके में बिना पर्याप्त अग्निसुरक्षा के इस तरह टावर लगाना लापरवाही को दर्शाता है। मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मोबाइल कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ बोलने से परहेज किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार सुबह हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।