ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुर्गा मीट दुकानदार पर भी दुष्कर्म की प्राथमिकी, गिरफ्तार

मुर्गा मीट दुकानदार पर भी दुष्कर्म की प्राथमिकी, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आमगोला में बीते नौ जून को मीट मुर्गा दुकान के स्टाफ...

मुर्गा मीट दुकानदार पर भी दुष्कर्म की प्राथमिकी, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 28 Jun 2022 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

आमगोला में बीते नौ जून को मीट मुर्गा दुकान के स्टाफ रोहित कुमार को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आया है। अब पुलिस ने रोहित को भी गोली मारने वाले युवक की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गोली मारने वाले मोतिहारी के युवक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रोहित को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार मोतिहारी के युवक पर पिस्टल बरामदगी को लेकर अलग से आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उसे आर्म्स एक्ट में पुलिस ने जेल भेजा है। रोहित को गोली मारने के मामले में उसे बाद में न्यायिक रिमांड किया जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें