उपमुखिया पुत्र की हत्या की एफआईआर दर्ज

Jul 31, 2017 08:44 pm ISTहिन्दुस्तान टीम मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

रघुनाथपुर पंचायत के उपमुखिया पुत्र अनिल कुमार हत्याकांड में सोमवार को पारू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने एक नामजद व दो अज्ञात को आरोपित किया है। ग्रामीणों ने नामजद आरोपित...

उपमुखिया पुत्र की हत्या की एफआईआर दर्ज
रघुनाथपुर पंचायत के उपमुखिया पुत्र अनिल कुमार हत्याकांड में सोमवार को पारू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने एक नामजद व दो अज्ञात को आरोपित किया है। ग्रामीणों ने नामजद आरोपित जैतपुर ओपी के हरिहरपुर गांव के रामानुज शाही को पीटकर मारा डाला है। उपमुखिया इंद्रदेव महतो ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे अनिल घर से कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था। उस वक्त इंद्रदेव व पत्नी चंपा देवी मटकुरी चौर स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे अनिल ने पिता से घर जाने को कहा था। उसने खुद के बारे में बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने पटरहिया गांव जा रहा है। थोड़ा आगे पुल के पास बाइक सवार तीन युवक मौजूद थे। एक ने अनिल को रोकर बकझक की। जबतक उपमुखिया व पत्नी वहां पहुंचे, रामानुज शाही अनिल को गोली मार दो अन्य साथियों के साथ बाइक छोड़ भाग रहा था ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।