Muzaffarpur News: अनाज कालाबाजारी के आरोप में एफआईआर
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में छाजन हरिशंकर पंचायत के राशन विक्रेता सुरेन्द्र सहनी के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी और गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में उसकी दुकान और गोदाम से 85 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पाई गई। यह कार्रवाई एसडीओ के निर्देश पर की गई।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुढ़नी प्रखंड की छाजन हरिशंकर (पश्चिमी) पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता सुरेन्द्र सहनी के विरुद्ध सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी और गबन के आरोप में तुर्की थाने में एफआईआर कराई गई है। एसडीओ (पश्चिमी) के निर्देश पर कुढ़नी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो.ताजवर आलम खान ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्यपालक दंडाधिकारी (पश्चिमी) सर्वदेव कुमार ने बीते दो जुलाई को सुरेंद्र सहनी की दुकान व गोदाम की जांच की थी। ई-पॉस मशीन के स्टॉक सत्यापन में गोदाम में गेहूं 49 क्विंटल और चावल 36 क्विंटल कम था। कुल 85 क्विंटल सरकारी अनुदानित खाद्यान्न में अंतर पाया गया था।


