ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबेटी के जन्म पर महिला को घर से निकालने पर पति समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर

बेटी के जन्म पर महिला को घर से निकालने पर पति समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर

काजीमोहम्मदपुर थाने के एक मोहल्ले में बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पति मो. नदीम, देवर दानिश समेत अन्य...

बेटी के जन्म पर महिला को घर से निकालने पर पति समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर
मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि Wed, 16 Sep 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

काजीमोहम्मदपुर थाने के एक मोहल्ले में बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पति मो. नदीम, देवर दानिश समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित बनाया है। पति की दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।
बताया कि 2011 में उसकी शादी हुई थी। एक साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से आरोपितों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। खाना भी ठीक से नहीं देते। उसने मायके वालों को इससे अवगत कराया। पंचायती हुई तो आरोपितों ने दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही, लेकिन उनलोगों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहती है। कई बार मायके वालों ने मामला सलटा कर दोबारा उसे ससुराल भेजना चाहा, लेकिन आरोपितों ने इनकार कर दिया। थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने कहा कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें