खाद की कालाबाजारी को लेकर डीएम को आवेदन

खाद की कालाबाजारी को लेकर डीएम को आवेदन

संक्षेप:

देवरिया बाजार में उर्वरक की लाइसेंसधारी और गैर-लाइसेंसधारी दुकानदारों द्वारा खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसान सभा के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने डीएम से जांच की मांग की है। यूरिया की कीमत 400 से 500 रुपये...

Sep 10, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

देवरियाकोठी। देवरिया बाजार में उर्वरक के लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी दुकानदारो द्वारा बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला किसान सभा के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में कहा है कि 400 से 500 रुपये प्रति बैग यूरिया बेची जा रही है। कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो जिला किसान सभा आंदोलन को बाध्य होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।