ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरप्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, छानबीन तेज

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, छानबीन तेज

आर्यन की लाश की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से हुई। आर्यन मूल रूप से पारू थाना के खेदलपुरा का रहने वाला था। उसके पिता शैलेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन...

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, छानबीन तेज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 21 Oct 2018 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्यन की लाश की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से हुई। आर्यन मूल रूप से पारू थाना के खेदलपुरा का रहने वाला था। उसके पिता शैलेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन लाश लेकर पैतृक गांव चले गए।

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। वैसे अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। घटनास्थल के पास टावर डंपिंग कर जांच की जा रही है। इधर, चचेरे भाई आकाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अमन के पिता व मां अपनी बड़ी बेटी के घर टाटा गए हैं। अमन भी गाड़ी से एक अन्य चचेरे भाई के साथ स्टेशन पर उनलोगों को छोड़ने गया था। बाद में भाई तो लौट आया, लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा। रात करीब 12 बजे बहन ने अमन को कॉल की तो उसने आधा घंटा में आने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।

घटनास्थल पर मिली शराब की बोतलें: कॉलोनी के पास बगीचे में लाश के पास से पुलिस ने शराब की खाली बोतल, स्नैक्स के रैपर, ताश की पत्ती व फोम की थाली बरामद की है। आशंका है कि वारदात से पहले वहां सबने जमकर शराब पी थी। मृतक की बाइक व मोबाइल गायब है।

शादी की चल रही थी बात: परिजनों की मानें तो मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसकी शादी की बात भी चल रही थी। छोटा भाई गोलू मर्चेंट नेवी में ज्वाइन करने मुंबई गया था।

एक माह पूर्व हुआ था विवाद

आर्यन की हत्या के कारणों के पीछे एक माह पहले हुए विवाद की भी चर्चा है। एक सफेदपोश रिश्तेदार से उसका विवाद होने बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो एक माह पूर्व सफेदपोश रिश्तेदार के गुट के एक लड़के के घर पर जाकर अमन ने मारपीट की थी। उस घटना से भी हत्या को जोड़कर लोग देख रहे हैं।

सदर थाना क्षेत्र में दो शव मिले हैं। मृतकों के परिजन का बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। नगर डीएसपी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थानेदार को कई बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है।

-मनोज कुमार, एसएसपी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें