Muzaffarpur News: मनियारी में दुर्घटना में विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एनएच-122 पर एक विक्षिप्त व्यक्ति (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन तथा चालक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

Muzaffarpur News: मनियारी में दुर्घटना में विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र में एनएच-122 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त व्यक्ति (35) की मौत हो गई है। घटनास्थल मनियारी थाना के पास होने के कारण तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि चौकीदार के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।