Muzaffarpur News: सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बुलेट, दो दोस्तों की मौके पर मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मड़वन के करजा थाने के रेवा रोड पर एक बुलेट और ट्रक में टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जयस महतो के पुत्र मुन्ना महतो और नीतीश तिवारी शामिल हैं। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Muzaffarpur News: सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बुलेट, दो दोस्तों की मौके पर मौत

Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के रेवा रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे गोनौरा इंडा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े ट्रक से बुलेट टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार गोपीधनवत निवासी जयस महतो के पुत्र मुन्ना महतो और रतनपुरा निवासी नीतीश तिवारी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलेट पर सवार तीसरा युवक बिसुनपुर दुबियाही उर्फ डोमाडीह निवासी हरिनंदन राय का पुत्र तोखन राय (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। धनवत में रक्षाबंधन पर महावीरी झंडा मेला लगा था। तीनों दोस्त मेला घूमने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।हादसे

की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह करजा चौक पर फल बेचता था। उसे तीन बेटियां और एक बेटा है। नीतीश वेल्डिंग का काम करता था। वह अकेला भाई था। उसे दो बेटे हैं। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बुलेट, दो दोस्तों की मौके पर मौत