पानापुर में बस से कुचलकर युवक की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरपानापुर में एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार लालबाबू ठाकुर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एनएच को जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। लालबाबू सब्जी लेकर लौट रहे थे जब बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।

पानापुर, एक संवाददाता। एनएच 27 पर रविवार देर शाम पखनाहा चौक के समीप तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा निवासी लालबाबू ठाकुर (45) की मौत हो गई। वह कारपेंटर था। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि लालबाबू ठाकुर पखनाहा बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
ये भी पढ़ें:पानापुर में बस से कुचलकर युवक की मौत
बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
ये भी पढ़ें:स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत
ये भी पढ़ें:कटिहार: हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


