दो बाइक आमने-सामने टकराई, युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

पारू गांव में शुक्रवार शाम को दो बाइक टकरा गई। हादसे में 45 वर्षीय परमेश्वर राय की मौके पर मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली।

दो बाइक आमने-सामने टकराई, युवक की मौत

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पारू गांव स्थित चौधरी टोला में एसएच 74 पर शुक्रवार शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में कोदरिया मांगो निवासी परमेश्वर राय (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवरिया थाने के लखनौरी निवासी मोतीलाल राम का पुत्र संदीप कुमार (22) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से संदीप कुमार को पारू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. शशिप्रकाश ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी संदीप कुमार नन बैंकिंग कंपनी में कार्यरत है। वह महुआ से घर लौट रहा था।

इसी दौरान पारू हड़ताली मोड़ के पास दोनों बाइक टकरा गई। मृतक परमेश्वर राय घर से पारू की ओर जा रहा था। इधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।