पुल की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक की मौत

Apr 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कटरा में एक गंभीर बाइक हादसे में 25 वर्षीय बैंककर्मी रवीश कुमार की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात मझौली-चोरौत एनएच 527 पर हुआ, जब उनकी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रवीश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुल की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक की मौत

कटरा, एक संवाददाता। मझौली-चोरौत एनएच 527 मुख्य मार्ग पर राजाडीह के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक ने पुल की रेलिंग में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाने के गौरीगमा निवासी अरविंद सिंह का पुत्र बैंककर्मी रवीश कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कटरा पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को कटरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि रवीश कुमार शनिवार की रात साढ़े नौ बजे मुजफ्फरपुर की तरफ से कटरा की ओर आ रहा था।

इसी दौरान पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।