सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सरैया के शहदानी गांव के पास एनएच-722 पर शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक धीरज कुमार की वाहन की ठोकर से मौत हो गई। वहीं, अन्य दो युवक अंकित कुमार और राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है, अंकित के एक पैर को काटने की सलाह दी गई है।

सरैया। एनएच-722 पर शहदानी गांव के समीप शुक्रवार की रात वाहन की ठोकर से जख्मी बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक कोल्हुआ छपतवा टोला निवासी संदेश साह का पुत्र धीरज कुमार (21) था। वहीं, कोल्हुआ छपतवा टोला निवासी भरत दास का पुत्र अंकित कुमार (22) तथा उदयपुर निवासी सुरेश पासवान का पुत्र राजन कुमार (21) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने अंकित के एक पैर काटने की सलाह दी है, जबकि राजन का भी पैर टूट गया है।
ये भी पढ़ें:सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


