ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकिसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेंगे छह हजार

किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेंगे छह हजार

क्षेत्र के कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत में सोमवार को किसान चौपाल लगाया गया। इसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्नत खेती के उपाय भी बताए गए। चौपाल का संचालन कर रहे कृषि समन्वयक...

किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेंगे छह हजार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 28 Jun 2019 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत में सोमवार को किसान चौपाल लगाया गया। इसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्नत खेती के उपाय भी बताए गए। चौपाल का संचालन कर रहे कृषि समन्वयक विकास कुमार गुप्ता ने किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बताया। कहा कि सरकार प्रत्येक किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपए खेती की छोटी-मोटी जरुरतों को पूरी करने के लिए दे रही है। लेकिन यह राशि किसानों को किसान रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगी।

जैविक खेती की विधि, कृषि यंत्र जैसे बिजली मोटर, विद्युत चलित चाराकल, सिंचाई पाइप, जिरो टिलेज पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक आदित्य रंजन ने ग्रुप गठन व आत्मा की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही धान की ऊरफ तकनीक से खेती, मक्का किट रोग व्यधि, समेकित कृषि प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ के बारे में बताया। मौके पर रामशंकर पांडेय, संजीव, संजय, सुनील, श्यामकिशोर, कर्मवीर भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें