विभिन्न मांगों को लेकर बागमती संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

औराई में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा और बागमती पुनर्वास संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। नेताओं ने लखनदेई के टूटे तटबंध के जीर्णोद्धार, विस्थापित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग की। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विभिन्न मांगों को लेकर बागमती संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

औराई, एसं। अंचल परिसर में शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा और बागमती पुनर्वास संघर्ष मोर्चा ने धरना दिया। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता और भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि लखनदेई के टूटे तटबंध का जीर्णोद्धार व बारा खुर्द समेत कई गांवों के विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वासित करने एवं बागमती बांध के भीतर जोंकी, चैनपुर चौर से जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली तो आंदोलन तेज होगा। रितेश कुमार, अरविंद महाजन और अंजनी कुमार ने कहा कि अभी लखनदेई के टूटे बांध के लिए मिट्टी और रास्ता उपलब्ध है। देर होने पर बारिश में परेशानी बढ़ जाएगी।

इससे संबंधित मांगपत्र अंचल कार्यालय और बीडीओ को सौंपा है। प्रवेश यादव, बिनोद यादव, गुलटेन मांझी, सचिन पासवान, किशन पासवान, महामाया राय, संतोष कुमार, अवधेश यादव आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।