Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsFarmers in Muzaffarpur to Learn Digital Farming Techniques Through New Centers
विशेष : पंचायतों में चलेंगे किसान पाठ केंद्र

विशेष : पंचायतों में चलेंगे किसान पाठ केंद्र

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के किसान अब डिजिटल खेती के गुर सीखेंगे। प्राथमिक कृषि साख समितियां पंचायतों में किसान पाठ केंद्र चलाएंगी। पहले चरण में 35 पैक्सों को प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं दी गई हैं। कृषि विशेषज्ञ...

Sat, 9 Aug 2025 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के किसान अब डिजिटल तरीके से खेती-बाड़ी के गुर सीखेंगे। इसके लिए अब प्राथमिक कृषि साख एवं सहयोग समितियां पंचायतों में किसान पाठ केंद्र का संचालन करेंगीं। कई चरणों में लागू होने वाली इस योजना के पहले चरण में जिले के 35 पैक्सों को इसके संचालन की जवाबदेही दी गई है। पैक्सों को किसान पाठ के संचालन के लिए कम्प्यूटर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही पैक्सों के कर्मचारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब उनको उन पंचायतों में तैनात करने की तैयारी है, जिन पंचायतों में किसान पाठ केंद्र को शुरू किया जाना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि इन केंद्रों पर कृषि विभाग की सहायता से पुराने किसान चौपाल की तरह ही शाम में पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों में आकर खेती किसानी के आधुनिक तौर तरीकों से परिचित होंगे। किस परिस्थिति में कौन-सी फसल की खेती की जाए, इसको लेकर कृषि विशेषज्ञ सलाह देंगे। इसके अलावा जरूरत होने पर उनको देश भर के कृषि विशेषज्ञों से भी चर्चा करने का मौका मिलेगा। देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों को जोड़ने का प्रयास कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के कृषि विशेषज्ञों को जोड़ने के लिए बातचीत की जा रही है। सहकारिता विभाग का प्रदेश मुख्यालय के वरीय अधिकारी इस संबंध में विश्वविद्यालयों के प्रबंधन से बात कर रहे हैं। कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों ने सहमति भी दे दी है। योजना को अगले महीने से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पैक्सों में आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जहां पैक्सों का अपना भवन है, वहां स्मार्ट टीवी और इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने का काम अंतिम चरण में है।