Muzaffarpur News: बंदरा : निर्धारित दरों पर किसानों को मिले खाद
Muzaffarpur News: बंदरा के कृषि भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने परिस्थितियों के बारे में शिकायत की कि उन्हें न तो पर्याप्त खाद मिल पा रही है और न ही तय की गई दरों पर। किसानों को मजबूरन अन्य जिलों से महंगा खाद खरीदना पड़ रहा है। बीडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया।

Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसे निर्धारित दरों पर किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू ने बताया कि किसानों की शिकायत है कि उन्हें न तो पर्याप्त मात्रा में खाद मिल पाती है और न ही तय दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को मजबूरन दूसरे जिले से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है। क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। बीस सूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने उर्वरक की दुकानों पर खाद का आवंटन स्टॉक और मूल्य की सूची लगवाने की मांग की।
इसपर बीडीओ गुंजा कुमारी ने आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। मौके पर उर्वरक संघ के जिलाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि संजीत पांडेय, सीओ अदिति राय, बीएओ मो. आसिफ, रंजीत ठाकुर अनिल कुमार आदि थे।


