मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा को दी अंतिम विदाई
Mar 02, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
हजरत सूफी शाह मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनकी नमाज-ए-जनाजा नुरुल्लाहपुर बंगरा में अदा की गई। वे मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम देने वाले थे। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कांटी। हजरत सूफी शाह मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मरहूम की नमाज-ए-जनाजा नुरुल्लाहपुर बंगरा में अदा की गई। वे हजरत सूफी शाह तेग अली शेरूकाही शरीफ के पहले खलीफा हजरत सूफी शाह पीरे तरीकत हाफिज हनीफ अलैहे रहमा के साहबजादे थे। तैगिया हनीफिया खानकाह के गद्दीनशीन हजरत अल्लामा मौलाना मसऊद रजा ने बताया कि हजरत सूफी शाह मुफ्ती गुलाम फरीद अलैहे रहमा ने पूरी जिंदगी लोगों को मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम देते रहे। जनाजे में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उलेमा,सूफी संत व आम अकीदतमंद मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


