सेवानिवृत्ति पर एचएम को दी गई विदाई
तेपरी मध्य विद्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त एचएम विशंभूनाथ राय को विदाई दी गई। संकुल समन्वयक और विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्रजेश कुमार ने उनके निष्ठा और समर्पण की सराहना की। अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी इस अवसर पर भाग लिया।
बंदरा। तेपरी मध्य विद्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र में शनिवार को सेवानिवृत्त एचएम विशंभूनाथ राय को विदाई दी गई। संकुल समन्वयक दीपक प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार, विजय ठाकुर, नरेश राय आदि ने सेवानिवृत्त एचएम को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ब्रजेश कुमार ने कहा कि विशंभूनाथ राय अपने सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिए। मध्य विद्यालय तेपरी की प्रभारी एचएम स्मिता कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भी उन्हें सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रवेश ठाकुर, श्यामकिशोर, मीरा ठाकुर, रंजीता कुमारी, सावित्री ठाकुर, प्रेम कुमार, प्रिंस राज, रजनीश कुमार, सुधीरलाल पासवान, सुजीत कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


