ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमृत निगम कर्मियों के परिवार को मिले दस लाख मुआवजा

मृत निगम कर्मियों के परिवार को मिले दस लाख मुआवजा

कोविड सहायता राशि के लिए बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन व नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को आवेदन दिया है। इसमें फेडरेशन के महामंत्री अशोक...

मृत निगम कर्मियों के परिवार को मिले दस लाख मुआवजा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 24 May 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

कोविड सहायता राशि के लिए बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन व नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को आवेदन दिया है। इसमें फेडरेशन के महामंत्री अशोक सिंह व कर्मचारी संघ के मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि कोरोना के कारण अबतक निगम के तीन कर्मियों की मौत हो चुकी है। इनके परिवार के लिए दस लाख मुआवजा राशि की मांग की गई है। वहीं, निगम में लगातार सफाई, जलापूर्ति व राजस्व वसूली के कार्य में जुटे कर्मियों को दस लाख का बीमा कराने का अनुरोध किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें