अहियापुर थाना क्षेत्र में अखाड़ाघाट पुल से शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक महिला बूढ़ी गंडक में गई। नदी में पेट्रोलिंग कर रही एसडीआरएफ की टीम ने महिला को स्थानीय लोगों की मदद से जिंदा निकाल लिया। इसके बाद सिकंदरपुर ओपी पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, उसके पति ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि महिला अहियापुर के शेखपुर मोहल्ले की रहने वाली बतायी जा रही है। घर में पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गयी थी। इसके बाद गुस्सा में आकर उसने बूढ़ी गंडक में छलांग लगा दी। उसका सत्यापन किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी उसका पता नहीं ले सकी। उन्होंने बताया कि उनके पास महिला के कुदने की सूचना आयी थी। जबतब पुलिस पार्टी सदर अस्पताल पहुंची तब तक महिला को उसके घर वाले किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए थे। मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है।
वहीं, सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही उसके पति व अन्य परिजन सदर अस्पताल आ गए। महिला बोलने में समर्थ नहीं थी। इस कारण उसका बयान नहीं हो सका। पति भी कुछ बता नहीं सका और उसे एसकेएमसीएच रेफर कराकर ले गया। इसके बाद उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।