Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsFamily Blames Hospital Negligence for Woman s Death Post Delivery in Mushahari

प्रसूता की मौत मामले में सीएस को दिया आवेदन
संक्षेप:
मुशहरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के चार दिन बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने सिविल सर्जन को आवेदन सौंपा है। उन्होंने अस्पताल के कुप्रबंधन और चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाया...
Sep 24, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार दिनों पूर्व प्रसव के बाद महिला को रेफर करने के मामले में बुधवार को परिजनों ने सिविल सर्जन से मिलकर आवेदन सौंपा है। इसमें परिजनों ने अस्पताल के कुप्रबंधन, चिकित्सकों की लापरवाही और एंबुलेंस सेवा में भ्रष्टाचार के कारण प्रसूता खुशी कुमारी की मौत होने का आरोप लगाया है। इसपर सिविल सर्जन ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति ने लगाए गए आरोप को निराधार बताया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




