मुजफ्फरपुर। मक्के की फसल में फॉल आर्मी वर्म पाने के बाद जिले के मक्के किसान परेशानी में घिर गए हैं। यह एक ऐसा कीड़ा होता है जो फसलों को काट देता है। कृषि विभाग ने पौधा संरक्षण विभाग के अधिकारी गोपाल प्रसाद को इस बीमारी की निगरानी का आदेश दिया है। उन्हें किसानों से लगातार फीडबैक लेने को कहा गया है। गुरुवार को गायघाट के गुआरीडीह में मक्के की फसल में फॉल आर्मी वर्म पाया गया था। इसकी सूचना के बाद जिला कृषि कार्यालय से पटना तक तक हड़कंप मचा हुआ है। दो सितंबर को इसकी जांच करने राज्य स्तरीय टीम गायघाट के गुआरीडीह पहुंचेगी।
अगली स्टोरी