फर्जी आधार बनाने में गिरफ्तार दो आरोपितों ने दाखिल की जमानत अर्जी
मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करने के आरोप में शिवम कुमार और राजू कुमार ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। साइबर पुलिस ने सात मई को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। तीसरा आरोपित अनुराग कुमार झा है। जमानत पर सुनवाई बुधवार को होगी।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करने के आरोपित औराई थाने के धरहरवा पर्री गांव के शिवम कुमार व राजू कुमार की ओर से मंगलवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। साइबर थाने की पुलिस ने सात मई को मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसमें तीसरा आरोपित सीतामढ़ी के भिठ्ठा थाने के श्रीखंडी भिठ्ठा गांव का अनुराग कुमार झा है। शिवम व राजू की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है। साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने इन तीनों के विरुद्ध आठ मई को एफआईआर दर्ज कराई थी.
साइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट की सूचना पर हुई गिरफ्तारी :
साइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट (सीसीएसयू) पटना की सूचना पर साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सात मई को औराई के धरहरवा पर्री गांव में छापेमारी की थी। सीसीएसयू ने बाबाआरपीटीएस डॉट एक्सवाईजेड व इसी से मिलते जुलते नाम के अवैध वेबसाइट से फर्जी तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र,पैन कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनाए जाने की सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर ही तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से लैपटॉप व अवैध दस्तावेज तैयार करने के अन्य साधनों को जब्त किया गया था.
प्रश्नोत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


