इनोवेटिव परीक्षा में शामिल होंगे नौवीं और 11वीं के फेल छात्र

Abhishek Kumar मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता,
share

परीक्षा के आठ से 10 सवाल जिसमें ऑब्जेक्टिव से लेकर सब्जेक्टिव के अलग-अलग प्रश्न। इन सबसे से अब नौवीं और 11वीं के फेल छात्रों को जूझना नहीं पड़ेगा। नौवीं इन छात्रों की फिर से परीक्षा तो होगी, लेकिन...

इनोवेटिव परीक्षा में शामिल होंगे नौवीं और 11वीं के फेल छात्र

परीक्षा के आठ से 10 सवाल जिसमें ऑब्जेक्टिव से लेकर सब्जेक्टिव के अलग-अलग प्रश्न। इन सबसे से अब नौवीं और 11वीं के फेल छात्रों को जूझना नहीं पड़ेगा। नौवीं इन छात्रों की फिर से परीक्षा तो होगी, लेकिन इनोवेटिव तरीके से और इसी के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन भी मिलेगा।
सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लगातार आ रहे सवाल और परीक्षा को लेकर उनके बढ़ते तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है। लेकिन, परीक्षा हर बार लिए जा रहे तरीके से नहीं होगी। इसको लेकर बोर्ड ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी किया है। परीक्षा में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प दिया गया है, लेकिन स्कूल बंद रहने के कारण परीक्षा ऑनलाइन ही होगी। बोर्ड के निर्देश के अनुसार कोविड-19 की वजह से पूरा देश चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है। बच्चे घरों में बंद हैं। उनके स्कूल बंद हैं और वे मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों को वेतन और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है। ऐसे मुश्किल समय में जो बच्चे स्कूल परीक्षाओं में पास नहीं हो पाए हैं, लगातार ऐसे छात्रों की ओर से सवाल मिल रहे हैं। यही नहीं, इसको लेकर लगातार अभिभावकों में भी तनाव है।

जिनकी परीक्षा हो चुकी, वे भी इसमें हो सकते हैं शामिल
सीबीएसई बोर्ड के निर्देशानुसार 9वीं और 11वीं कक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों को एक बार फिर स्कूल आधारित टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया गया है। यह सुविधा उन सभी छात्रों के लिए भी होगी जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं और रिजल्ट जारी हो गए हैं या उनकी परीक्षाएं पूरी नहीं हुईं है। सभी विषयों के लिए यह सुविधा है। 9वीं और 11वीं में फेल छात्रों को कई स्कूल ने अब तक प्रमोशन नहीं दिया था।
सीबीएसई सगंठन के पीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा इनोवेटिव तरीके से लेना है। स्कूल बच्चों को एसाइनमेंट या प्रोजेक्ट देंगे और इसके आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करेंगे। यह टेस्ट उन सभी विषयों के लिए आयोजित होगी, जिसमें छात्र फेल हुए हैं। अब तक दो विषय से अधिक में फेल छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन नहीं मिलता था, लेकिन इस बार बच्चे दो या अधिक विषय में भी अगर फेल हैं तो उन्हें इस टेस्ट के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन मिलेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

Abhishek Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।