ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरफैक्ट्री के मजदूरों को सैलरी के बदले मिली मौत

फैक्ट्री के मजदूरों को सैलरी के बदले मिली मौत

स्नैक्स फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को सैलरी के बदले मौत मिली। सप्ताह भर के अंदर मजदूरों को सैलरी मिलने वाली थी। जल्द सैलरी मिलने की आस में कर्मी...

फैक्ट्री के मजदूरों को सैलरी के बदले मिली मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 27 Dec 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

स्नैक्स फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को सैलरी के बदले मौत मिली। सप्ताह भर के अंदर मजदूरों को सैलरी मिलने वाली थी। जल्द सैलरी मिलने की आस में कर्मी रविवार की छुट्टी के दिन भी ड्यूटी के लिए चले गए।

जख्मी सत्यम कुमार ने बताया कि सात हजार रुपये के वेतन पर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसके अलावा फैक्ट्री में एक माह में कम से कम 26 दिन काम करने पर दो हजार रुपये बोनस के रूप में मिलता था। जल्द ही सैलरी मिलने वाली थी, लेकिन बॉयलर फटने से सबकुछ बर्बाद हो गया। 12 घंटे तक लगातार काम करने पर सैलरी मिलती थी। परिजनों के कहने पर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के बदले गांव के पास फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। जख्मी मजदूर कुंदन कुमार ने बताया कि एक साल से फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। भीषण जलजमाव के दौरान भी काम करते रहे। त्योहारों व लग्न के दौरान 14 घंटे तक काम कराया जाता था। घटना से रोजीरोटी छिन गई। जख्म से उबरने में लंबा समय लग सकता है। इसके अलावा चूड़ा फैक्ट्री में कार्यरत दर्जनों मजदूर अपने भविष्य को लेकर तनाव में दिखे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े