ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरलॉकडाउन में केंद्रीय कारा में चालू रहीं फैक्ट्रियां, दूसरे जेलों में सप्लाई

लॉकडाउन में केंद्रीय कारा में चालू रहीं फैक्ट्रियां, दूसरे जेलों में सप्लाई

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदियों ने साहस का परिचय देते हुए लॉकडाउन में भी फैक्ट्रियों का संचालन जारी रखा। इस दौरान बने सामान की आपूर्ति अपने जेल के अलावा दूसरे जेलों और मंडल कारा को भी की...

लॉकडाउन में केंद्रीय कारा में चालू रहीं फैक्ट्रियां, दूसरे जेलों में सप्लाई
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 Jul 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंदियों ने साहस का परिचय देते हुए लॉकडाउन में भी फैक्ट्रियों का संचालन जारी रखा। इस दौरान बने सामान की आपूर्ति अपने जेल के अलावा दूसरे जेलों और मंडल कारा को भी की गई। फैक्ट्री के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया गया। यहां बंदियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। समय-समय पर जेल प्रशासन की टीम इसका औचक निरीक्षण भी करती रही। जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बंदियों की मदद से उद्योग का संचालन सुचारु किया गया। इससे जेल में किसी प्रकार की खाद्य पदार्थ की कमी नहीं हुई। इसके अलावा दूसरे जेलों को भी उनके डिमांड के अनुरूप सप्लाई दी गई। उन्होंने बताया कि जेल की फैक्ट्रियों में वर्तमान में कास्ट कमान (फर्नीचर वर्क्स), मशाला, सरसो तेल, कपड़ा, सत्तू, आटा, चूड़ा आदि तैयार किया जा रहा है। इस बीच मुधबनी, सीतामढ़ी, शिवहर व अन्य जेलों में इसकी सप्लाई भी की गई। बीते दिन मधुबनी जेल में करीब दो दर्जन चौकी की सप्लाई हुई। इसे जेल में बंद सजावार बंदियों ने तैयार किया था। जेल उपाधीक्षक ने बताया कि इसके लिए बंदियों को तीन श्रेणी में भुगतान भी किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें