ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरक्वारंटाइन सेंटरों पर लगाई जाएंगी सुविधा सूची

क्वारंटाइन सेंटरों पर लगाई जाएंगी सुविधा सूची

भोजन व डिग्निटी किट न मिलने की शिकायत के बीच राज्य सरकार ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों पर दी जाने वाली सुविधाओं की सूची लगाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रवासियों को दिए जाने वाले भोजन व डिग्निटी किट की...

क्वारंटाइन सेंटरों पर लगाई जाएंगी सुविधा सूची
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता Fri, 22 May 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजन व डिग्निटी किट न मिलने की शिकायत के बीच राज्य सरकार ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों पर दी जाने वाली सुविधाओं की सूची लगाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रवासियों को दिए जाने वाले भोजन व डिग्निटी किट की जानकारी मिल सकेगी। अब तक सूची न होने के कारण प्रवासी व ग्रामीणों में असंतोष फैल रहा था।
राज्य सरकार ने इस सहायता कार्य की पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सुविधा की सूची लगाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक प्रवासियों को केवल यह जानकारी दी जा रही थी कि उन्हें दो समय भोजन व एक समय नाश्ता दिया जाएगा। भोजन के मेनू व नाश्ते के संबंध में विस्तृत जानकारी न होने के कारण इसमें गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही थी। जिले के 637 केंद्र पर रह रहे 24 हजार से अधिक प्रवासियों को इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करायी जाएगी। आपदा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अगले दो दिनों में लिस्ट लगाने का निर्देश स्थानीय तंत्र को दिया गया है।
 
10 प्रखंड में पहुंचा कोरोना केस
जिले के 16 में से 10 प्रखंड में कोरोना केस पहुंच चुका है। अब तक जिले के कटरा, औराई, साहेबगंज, सरैया, कांटी व गायघाट में कोरोन के केस नहीं मिले हैं। बचे सभी 10 प्रखंडों के क्वारंटाइन सेंटरों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। बंदरा में 07, बोचहां में 06, मुशहरी में 06, मड़वन में 03, मुरौल में 03, पारू में 02 और मोतीपुर, कुढ़नी, सकरा व मीनापुर में एक-एक केस सामने आए हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें