सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर नेत्रदान और रक्तदान की लेंगे शपथ
सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि 21 मई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर नेत्रदान और रक्तदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आगामी 21 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में होनेवाले कार्यक्रम के दौरान लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक दीपक बंका ने मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में दी।
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान और रक्तदान की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने बिहार के औद्योगिक विकास के लिए एक नई राह बनाई। व्यवसायियों को सुरक्षा देते हुए बिहार में बर्बाद हो चुके व्यवसाय को फिर से खड़ा करने में सहायता दी। भाजपा महिला नेत्री ममता रानी ने कहा कि सुशील मोदी ने जनसंघ काल से एक कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी, जो भाजपा को एक वटवृक्ष बनाने में काम आया।
कार्यक्रम का आयोजन
संयोजक दीपक बंका ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई मंत्रियों, वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों ने शामिल होने के लिए अपनी मंजूरी दी है। मौके पर शोध संस्थान से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


