Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsExtortion in Muzaffarpur Vendors Forced to Pay Rs 70 or Face Shop Removal
जीरोमाइल में 70 रुपये रंगदारी देने पर सजती हैं दुकानें

जीरोमाइल में 70 रुपये रंगदारी देने पर सजती हैं दुकानें

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जीरोमाइल गोलंबर पर 70 रुपये रंगदारी नहीं देने पर दबंगों द्वारा

Sep 16, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जीरोमाइल गोलंबर पर 70 रुपये रंगदारी नहीं देने पर दबंगों द्वारा उनकी दुकानें हटा दी जाती हैं, जो दुकानदार रंगदारी देते हैं, उनकी दुकानें सड़क पर लगवाई जाती है। रंगदारी को लेकर एक फल दुकानदार ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। नाजिरपुर मोहल्ला के विक्रम कुमार जीरोमाइल चौक पर सुधा डेयरी के पास ठेला लगाकर फल बेचता है। उसने पुलिस को बताया कि स्थानीय दबंग राजीव कुमार जीरोमाइल में सभी फल दुकानदारों से सड़क पर ठेला लगाने के लिए 70 रुपये की वसूली करता है। प्रतिदिन 70 रुपये देने पर ही दुकान लगने देता है, जो उसे रुपये नहीं देता है, उसकी दुकानें हटा दी जाती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

11 सितंबर को रुपये नहीं देने पर मारपीट की गई। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर राजीव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।