Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsExcitement Peaks in Muzaffarpur as Voters Eagerly Await Election Results
कहीं टीवी और मोबाइल तो कहीं चाय दुकानों पर नतीजे जानने की रही बेसब्री

कहीं टीवी और मोबाइल तो कहीं चाय दुकानों पर नतीजे जानने की रही बेसब्री

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के परिणाम जानने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई, जहां लोग टीवी और मोबाइल पर चुनावी अपडेट ले रहे थे। युवाओं ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया और सभी अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे।

Fri, 14 Nov 2025 09:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस बार का विधानसभा चुनाव जबरदस्त उत्साह भरा रहा। चुनाव परिणाम जानने को हर उम्रवय के लोगों में बेसब्री का आलम रहा। चुनावी जानने के लिए अल्ल सुबह से ही जगह-जगह चौकड़ी लगनी शुरू हो गई थी। चाय की दुकानों पर कुछ ज्यादा ही भीड़ देखी गई। हर कोई मोबाइल पर चाय की चुस्की लेते हुए चुनाव परिणाम की जानकारी लेते दिखा। आज का दिन बहुत उत्साह और दिलचस्पी भरा रहा, और लोग अपनी पसंद की पार्टियों और उम्मीदवारों के भाग्य को जानने के लिए टीवी स्क्रीन से चिपके नजर आए। लोगों को लगता है कि टीवी समाचार चैनल सबसे तेज और नवीनतम रुझान और परिणाम प्रदान करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन स्रोतों से भी लोग लाइव अपडेट ले रहे थे। ज्यादा बेचैनी नौजवानों में देखने को मिली। हो भी क्यों नहीं, युवाओं ने इस बार बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया था। बैरिया में विशाल कृष्णानी, रमण कुमार गुप्ता, अनाया कुमारी, अंजली कुमारी, अराध्या कुमारी, आशा गुप्ता ने कहा कि हम सभी चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक हैं। कौन जीतेगा-हारेगा इस बात की चिंता उन्हें सताए जा रही थी। उधर, बैरिया के व्यवसायी संजीव कुमार, रधाउर के संजय पाठक ने कहा कि वह अपने-अपने समर्थक और पसंदीदा उम्मीदवार का परिणाम जानने के लिए मोबाइल व टीवी पर नजरें गड़ाए हुए हैं। अन्य लोग कौन आगे चल रहा है, पूछते नजर आ रहे थे। कई लोग, खासकर ग्रामीण इलाकों और कस्बों में, चाय की दुकानों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ टीवी देख रहे हैं, जिससे एक सामुदायिक अनुभव और माहौल बना है।