शिक्षक और अभिभावक बच्चों को बेहतर संस्कार दें : डॉ. राजू
उच्च माध्यमिक विद्यालय कटारू में परीक्षा परिणाम प्रकाशन और मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने पढ़ाई के साथ खेल के महत्व पर जोर दिया। शिक्षकों से बच्चों को बेहतर संस्कार देने की अपील की गई। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे और बच्चों को सम्मानित किया गया।

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय कटारू में शनिवार को परीक्षाफल प्रकाशन सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह राजू ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को बेहतर संस्कार देने की अपील की। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि बच्चों के अंदर की इच्छा जाने बगैर शिक्षक सही शिक्षा नहीं दे सकते। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता समरेंद्र कुमार पवन ने कहा कि आज महामना ज्योतिबा फुले की जयंती है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका डॉ. ज्योति, कुमार शरद, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, कुमारी इंदुबाला, नेहा सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


