ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरअधिक मतदान के लिए जागरूक करेंगे पूर्व सैनिक

अधिक मतदान के लिए जागरूक करेंगे पूर्व सैनिक

पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए पूर्व सैनिक जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसे लेकर रविवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की भगवानपुर शाखा ने...

अधिक मतदान के लिए जागरूक करेंगे पूर्व सैनिक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 19 Sep 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो :

मुजफ्फरपुर। व. सं.

पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए पूर्व सैनिक जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसे लेकर रविवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की भगवानपुर शाखा ने भगवानपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में बैठक की। पंचायत चुनाव स्वच्छ व पारदर्शी हो, इसके लिए पूर्व सैनिक अपनी पंचायतों के मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इससे वे एक अच्छे व सही जनप्रतिनिधि का चयन कर सकेंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, जिला सचिव बीरेंद्र कुमार, संघ संयोजक मनोज कुमार सिंह और भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक संजय ठाकुर ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें