Muzaffarpur News: पंचायतों में स्थापित होगा लीगल एड क्लीनिक
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सभी ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य गरीब और वंचित वर्गों तक मुफ्त कानूनी सेवाएँ पहुँचाना है। हालांकि, अभी कई प्रखंडों में क्लीनिक के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण क्लीनिक शुरू करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी से इसमें सहयोग का अनुरोध किया है। इसमें कहा गया है कि इसका उद्देश्य गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों तक मुफ्त और प्रभावी कानूनी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए पंचायत सरकार भवन परिसर में जहां भी संभव हो, क्लीनिक के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध कराई जाए और संचालन के लिए लाजिस्टिक सहयोग दिया जाए। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय से सभी बीडीओ और सीओ को कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद पारू, गायघाट, कुढ़नी, कांटी, औराई, सकरा, मुशहरी, बोचहां समेत कई प्रखंडों की पंचायतों में अब तक क्लीनिक के लिए जगह/कमरा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इसलिए उन प्रखंडों में भी क्लीनिक शुरू करने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है।


