
पर्यावरण शिक्षा के सह संयोजक ने मंत्री से की मुलाकात
साहेबगंज में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा एक राष्ट्र एक नाम भारत जागरूकता अभियान के तहत, पर्यावरण शिक्षा के सह संयोजक डॉ. सुमन कुमार झा ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने न्यास के...
साहेबगंज। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा एक राष्ट्र एक नाम भारत जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण शिक्षा के सह संयोजक डॉ. सुमन कुमार झा ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात की। परिवार में स्वभाषा गौरव बोध दिशा के निमित्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत के पर्यावरण शिक्षा के सह संयोजक डॉ. सुमन झा ने मंत्री के साथ विमर्श किया। पर्यटन मंत्री ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत के प्रयास को संबल प्रदान किया। साथ ही अपने सभी कार्यों एवं क्षेत्र में हिन्दी के प्रयोग एवं इसपर गौरवान्वित होने का संकल्प लिया। इस मौके पर भूषण कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, सुमंत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




