Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsEntrance Exam Chaos Late Students Denied Entry at LS College BRABU
पैट : शिक्षकों की सजगता से कदाचारमुक्त रही परीक्षा

पैट : शिक्षकों की सजगता से कदाचारमुक्त रही परीक्षा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांति से संपन्न हुई, लेकिन एलएस कॉलेज में देर से आए परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला। छात्रों ने हंगामा किया और आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने में...

Tue, 14 Oct 2025 07:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

फोटो सतीश -देर से आए परीक्षार्थियों को केंद्र में नहीं दिया गया प्रवेश -एलएस कॉलेज और परीक्षा भवन केंद्रों पर किया हंगामा -आशंकाओं पर कुलपति ने खुद भी की परीक्षार्थियों की जांच -शिक्षकों की टीम सभी केंद्रों पर लगातार करती रही निरीक्षण -पैट में आये कठिन सवालों ने छुड़ाये छात्रों के पसीने मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में मंगलवार को सात केंद्रों पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। कहीं से कदाचार या अन्य गड़बड़ी की सूचना नहीं है। 3055 छात्रों को परीक्षा देनी थी, जिनमें 1640 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में सुबह 10.15 के बाद प्रवेश की इजाजत नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 11 से 1 और दूसरी पाली 1.30 से 3.30 बजे तक हुई। पहली पाली के खत्म होने के बाद भी छात्रों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। एलएस कॉलेज और परीक्षा भवन केंद्रों पर देर से आनेवाले परीक्षार्थियों ने प्रवेश नहीं देने पर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने में उन्हें देर हो गई। परीक्षा में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। विवि परिसर में भी बाहरी को आने जाने की इजाजत नहीं थी। परीक्षा देकर निकले अमितेश ने बताया कि कंप्यूटर से काफी सवाल पूछे गये थे। कंप्यूटर के प्रोग्रामिंग, जीके और जीएस के सवाल कठिन थे। परीक्षा में किसी तरह का कदाचार नहीं हो, इसलिए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और नोडल प्रो. विनय शंकर राय के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम सभी केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करती रही। इसके अलावा गेट पर इंट्री के समय भी छात्रों की जांच की गई। परीक्षा में पूरे बांह की शर्ट पहनने पर रोक थी। इसके बाद भी कुछ छात्र पूरे बांह की शर्ट को आधा मोड़कर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गये। कुलपति ने ऐसे छात्रों की जांच की। परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर नहीं किया गया। परीक्षा के शांतिपूर्ण समापन पर जताया संतोष एलएस कॉलेज में इसबार विशेष सतर्कता बरती गई। पिछली बार सितंबर में हुई पैट परीक्षा का पेपर इसी केंद्र से लीक होने की बात सामने आई थी। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया की अगुवाई में शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित की गई। शांतिपूर्ण समापन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्या ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना कॉलेज की सर्वोच्च प्राथमिकता थी, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से कॉलेज ने सफल तरीके से पूरा किया। लॉ की प्रवेश परीक्षा आज बीआरएबीयू में लॉ की प्रवेश परीक्षा बुधवार को तीन केंद्रों पर होगी। इसकी जानकारी लॉ के नोडल अफसर प्रो टीके डे ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। 1763 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। छात्रों को 10.15 के बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा। बीआरएबीयू में लॉ के 18 कॉलेज हैं।