ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरऔराई में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

औराई में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

औराई। एसं प्रखंड मुख्यालय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के लिए सज धज कर...

औराई में नामांकन आज से, तैयारी पूरी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 25 Oct 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

औराई प्रखंड मुख्यालय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के लिए सज धज कर तैयार है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ। यहां 26 अक्टूबर से नामांकन दाखिल होगा।

इधर बांस बल्ले से घेराबंदी कर पंडाल लगा दिया गया। मुखिया पद के लिए क्रम संख्या एक से दो तक प्रखंड कार्यालय में नामांकन लिया जाएगा। सरपंच पद के लिए दो टेबल मनरेगा भवन में लगाए गए हैं। वहीं पंसस प्रत्याशी के लिए दो-दो टेबल किसान भवन में लगाए गए हैं। सभी टेबल पर दस-दस कर्मी प्रति टेबल लगाए गए हैं। जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए प्रखंड व्यापार मंडल भवन में 11 टेबल पर 55 कर्मी की तैनाती रहेगी। वहीं पंच के लिए पैक्स भवन में छह टेबल पर तीस कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। हेल्प डेस्क के लिए अलग से 26 काउंटर पर 52 कर्मी लगाए गए हैं। बीडीओ महेश्वर पंडित ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी औराई थाने को दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें